युवक ने कंदरौर पुल से छलांग लगा आत्महत्या का किया प्रयास
बिलासपुर के कंदरौर पुल पर बुधवार को एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही युवक ने पुल के ऊपर छलांग लगाने का प्रयास किया स्थानीय लोगों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया है।
दकड़ी चौक, संवाद सहयोगी। जिला बिलासपुर के कंदरौर पुल पर बुधवार को एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही युवक ने पुल के ऊपर छलांग लगाने का प्रयास किया स्थानीय लोगों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर हर पहलू की जांच कर रही है कि आखिर क्या कारण था कि युवक आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया।
बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे एक युवक कंदरौर पुल पर काफी समय से टहल रहा था। ऐसे में स्थानीय लोगों की नजर उक्त युवक पर पड़ी। युवक ने देखते-देखते पुल से छलांग लगाने का प्रयास किया। पुल के ऊपर से गुजर रहे लोगों ने युवक को ऐसा करते देख लिया और युवक को छलांग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बिलासपुर पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
युवक की पहचान और पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक इस तरह का कदम उठाने पर क्यों मजबूर हुआ।
-अमित कुमार, एएसपी, बिलासपुर
घर में खड़ा किया बुलेट मोटरसाइकिल चोरी
ऊना के अम्ब में घर में खड़े बुलेट मोटरसाइकिल को चुरा लिया गया है। करीब दो महीने पहले घटी इस वारदात के बाद भी आज दिन तक बुलेट की कोई खोज खबर नहीं लाग पाई है, जिसके चलते मालिक ने बुधवार को पुलिस थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई है।
अम्ब निवासी राम कुमार पुत्र चैन ङ्क्षसह ने कहा कि रोज की तरह रात को उसने अपना बुलेट मोटरसाइकिल घर में खड़ा किया था, लेकिन सुबह जब उसने देखा तो बुलेट घर से गायब था। उसने अपने स्तर कई जगहों पर बुलेट को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन आज तक उसकी कोई सूचना नहीं मिल पाई है। शिकायतकर्ता को अंदेशा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर से बुलेट को चोरी करके ले गया है। थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।