विंटर कार्निवाल मनाली 2022: कोविड-19 भी झांकी थीम में शामिल, 11 थीम पर निकली जाएंगी झांकियां

Winter Carnival Manali 2022 दो जनवरी 2022 को शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कार्निवाल को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। विंटर क्वीन के साथ साथ झांकियां भी कार्निवाल की शोभा बढ़ाएंगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 12 Dec 2021 10:32 AM (IST) Updated:Sun, 12 Dec 2021 10:32 AM (IST)
विंटर कार्निवाल मनाली 2022: कोविड-19 भी झांकी थीम में शामिल, 11 थीम पर निकली जाएंगी झांकियां
दो जनवरी 2022 को शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

मनाली, जागरण संवाददाता। Winter Carnival Manali 2022, दो जनवरी 2022 को शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कार्निवाल को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। विंटर क्वीन के साथ साथ झांकियां भी कार्निवाल की शोभा बढ़ाएंगी। इस बार कोविड-19 भी झांकी का हिसा होगा। महिलाएं अपनी झांकी के माध्यम से कोविड पर भी वार करेगी। कार्निवाल कमेटी ने झांकियों के लिए 11 थीम (विषय) रखे हैं। कोविड-19 के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं की शिक्षा का महत्व, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, महिला सशक्तीकरण, घरेलू हिंसा से संबंधित जागरूकता, नशा निवारण, दुष्‍कर्म एक सामाजिक बुराई, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना और लुप्त होती विरासतें झांकी के थीम में शामिल है।

हालांकि हर साल कार्निवाल में महिलाओं की सहभागिता पहले भी रही है। लेकिन इस बार महिलाओं की ओर से अधिक सहभागिता रहेगी। झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा इस बार पहली बार महिलाएं के लिए स्कूटी व कार रैली भी आयोजित हो रही है। कार्निवाल कमेटी के सफल आयोजन को प्रशासन सतर्क है और बैठकों का दौर जारी है।

एसडीएम एवं विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कार्निवाल में झांकी को लेकर थीम (विषय) तय कर दिए हैं। उन्होंने कहा इन्हीं 11 थीम पर महिलाएं और देश भर से आने वाली टीमें झांकियां निकालेंगी। उन्होंने बताया कार्निवाल को सफल बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी