भारत-पाक मामले में निकलेगा सकारात्मक हल : वीके सिंह

विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान मामले में जिस ढंग से भारत ने पहल की है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि इसका सकारात्मक हल जरूर निकलेगा।

By Neeraj Kumar Azad Edited By: Publish:Sun, 10 Apr 2016 02:15 PM (IST) Updated:Sun, 10 Apr 2016 02:19 PM (IST)
भारत-पाक मामले में निकलेगा सकारात्मक हल : वीके सिंह

पालमपुर : विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान मामले में जिस ढंग से भारत ने पहल की है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि इसका सकारात्मक हल जरूर निकलेगा। पठानकोट हमले के बाद जांच के लिए पहुंची पाकिस्तान की जेआइटी टीम के बाद वहां एनआइए टीम को न आने के बारे में सामने आए पाकिस्तान यू टर्न पर सिंह ने कहा कि कई चीजों में पाकिस्तान बोलता कुछ है और करता कुछ है लेकिन हमारी सरकार ने जो पहल की है उसका सकारात्मक हल निकलेगा। जम्मू-कश्मीर में एनआइटी को शिफ्ट करने के मसले पर उन्होंने साफ कहा कि शिफ्टिंग कोई हल नहीं है। इच्छा शक्ति होनी चाहिए, सभी चीजों का हल खुद होता है। उन्होंने केरल में हुए हादसे पर भी गहरा दुख जताया। विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह आज हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में पहुंचे थे। उन्होंने यहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण समारोह में भाग लिया। इसका प्रतिमा का अनावरण हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी