इंदौरा व फतेहपुर में मुख्यमंत्री आज हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह का करेंगे आगाज

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला कांगड़ा के इंदौरा तथा फतेहपुर में आज प्रगतिशील हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष समारोह का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री आज इंदौरा व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्रों में होंगे। मुख्यमंत्री सुबह ग्यारह बजे इंदौरा पहुंच रहे हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 08:43 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 08:59 AM (IST)
इंदौरा व फतेहपुर में मुख्यमंत्री आज हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह का करेंगे आगाज
जयराम ठाकुर इंदौरा तथा फतेहपुर में आज प्रगतिशील हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष समारोह का शुभारंभ करेंगे।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला कांगड़ा के इंदौरा तथा फतेहपुर में आज प्रगतिशील हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष समारोह का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री आज इंदौरा व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्रों में होंगे। मुख्यमंत्री सुबह ग्यारह बजे इंदौरा पहुंच रहे हैं तथा फतेहपुर में दो बजे कार्यरक्ता का शुभारंभ करेंगे। स्थापना के 75 वर्ष समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान हिमाचल की प्रगति के 75 वर्षों के सफल पर लघु वृत्त भी प्रस्तुत किया जाएगा। इन समारोहों में आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। वहीं इंदारा में प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम के तहत इंदौरा में कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। जनसबा स्थल पर विभागों द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों के विकास व प्रगति को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जा रही है।

यह बोले जिला कांगड़ा के उपायुक्त

उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला कांगड़ा के इंदौरा व फतेहपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इस बारे में पहले ही जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उन्होंने बताया कि आज होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई थी, जिसमें जरूरी निर्देश दिए थे।

chat bot
आपका साथी