कांगड़ा जिला में कोरोना से तीन की मौत, पांच व्‍यक्‍ित पॉजिटिव

जिला कांगड़ा में आज तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जबकि पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही जिला में कोरोना के कुल मामले 1740 हो गए हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 11:42 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 11:42 AM (IST)
कांगड़ा जिला में कोरोना से तीन की मौत, पांच व्‍यक्‍ित पॉजिटिव
कांगड़ा जिला में कोरोना से तीन की मौत, पांच व्‍यक्‍ित पॉजिटिव

धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा में आज तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जबकि पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।  इसके साथ ही जिला में कोरोना के कुल मामले 1740 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 20 से बढ़कर 23 हो गई है। मृतकों में अनसोली मटौर निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति 16 सितंबर को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। रात एक बजे व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो गई। वहीं जयसिंहपुर निवासी 68 वर्षीय व्‍यक्‍ित 17 सितंबर को सुबह पांच बजे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। लेकिन सुबह छह बजे इसकी कोरोना के कारण मौत हो गई। वहीं, पुराना कांगड़ा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्‍पताल में 17 सितंबर को रात सात बजे दाखिल करवाया गया था। इसकी रात को कोरोना के कारण मौत हो गई। ट्रूनाट टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ये आए पॉजिटिव

चंबा निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन है। यह व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसके अलावा आलमपुर निवासी 77 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। यह व्यक्ति टांडा में उपचाराधीन है। कांगड़ा निवासी 54 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव आई है, जोगीपुर कांगड़ा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति सहित पुराना कांगड़ा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। इन सभी का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। यह सभी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

chat bot
आपका साथी