सेना में भर्ती होने के लिए कड़ाके की ठंड के बीच मैदान में उतरे हजारों युवा, 618 ही हो पाए उत्‍तीर्ण

पालमपुर के खेल मैदान में कांगड़ा और चंबा जिलों के लिए आयोजित की जा रही सेना भर्ती रैली में वीरवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों युवा मैदान में पहुंचे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 04:18 PM (IST)
सेना में भर्ती होने के लिए कड़ाके की ठंड के बीच मैदान में उतरे हजारों युवा, 618 ही हो पाए उत्‍तीर्ण
सेना में भर्ती होने के लिए कड़ाके की ठंड के बीच मैदान में उतरे हजारों युवा, 618 ही हो पाए उत्‍तीर्ण

पालमपुर, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के खेल मैदान में कांगड़ा और चंबा जिलों के लिए आयोजित की जा रही सेना भर्ती रैली में वीरवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों युवा मैदान में पहुंचे। वीरवार को कांगड़ा जिले की जवाली, शाहपुर, धर्मशाला और जसवां तथा चंबा जिले की चुराह तहसील से युवा भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाए गए हैं। इन तहसीलों से 4684 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। इनमें से 3998 युवा ही मैदानी परीक्षा देने के लिए पालमपुर पहुंचे। हजारों युवाओं ने दौड़ लगाई, इनमें से 618 ही उत्‍तीर्ण हो पाए।

बुधवार को कांगड़ा जिला के नूरपुर, फतेहपुर, बड़ोह, थुरल और चंबा जिला के पांगी, होली और भरमौर तहसीलों के युवाओं ने दौड़ लगाई। भर्ती निदेशक कर्नल संदीप सिरोही ने बताया कि दोनों जिलों से 4496 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था और 3919 मैदान मेंं आए। इस दौरान  609 ही पहली बाधा पार कर सके। युवाओं में सेना में भर्ती होने के लिए खासा उत्‍साह है।

chat bot
आपका साथी