तिब्बती संसद के डिप्टी स्पीकर से मिले विहिप के संगठन मंत्री

संवाद सहयोगी धर्मशाला विश्व हिदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर ने श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 09:35 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 09:35 PM (IST)
तिब्बती संसद के डिप्टी स्पीकर से मिले विहिप के संगठन मंत्री
तिब्बती संसद के डिप्टी स्पीकर से मिले विहिप के संगठन मंत्री

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : विश्व हिदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर ने शनिवार को विहिप कांगड़ा विभाग के पदाधिकारियों के साथ मैक्लोडगंज स्थित निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया। उन्होंने तिब्बती संसद के डिप्टी स्पीकर आचार्य यशी फुंचुक से संगठनात्मक शिष्टाचार भेंट की व श्रीराम जन्मभूमि पर हुए ऐतिहासिक भूमि पूजन एवं भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आचार्य यशी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या की ओर भगवा पटका पहनाया। डिप्टी स्पीकर आचार्य यशी ने संगठन मंत्री मुकेश व कांगड़ा विभाग पदाधिकारियों का संसद पहुंचने पर स्वागत किया। आचार्य यशी ने बताया की विहिप के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिघल से मिलने का कई बार अवसर प्राप्त हुआ है। धर्म के संरक्षण के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। विश्व हिदू परिषद के मौजूद अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे सहित संगठन के अनेक कार्यकत्र्ता तिब्बती मुक्ति साधना के लिए सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने तिब्बत की वर्तमान परिस्थितियों व संघर्ष के बारे में संगठन के पदाधिकारियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री नीरज दौनेरिया, कांगड़ा विभाग संगठन मंत्री पारस बिश्नोई, विभाग अध्यक्ष अजय, विभाग संयोजक शिवा राठौर, हिमालय परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विशाल नैहरिया, जिला कोषाध्यक्ष डा. अजय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी