आठ बजे से पहले बंद हो जाएंगे मंदिर

जागरण संवाददाता धर्मशाला सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नए दिशानिर्देश लागू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:56 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:56 AM (IST)
आठ बजे से पहले बंद हो जाएंगे मंदिर
आठ बजे से पहले बंद हो जाएंगे मंदिर

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नए दिशानिर्देश लागू किए हैं। जिले में अब रात आठ से सुबह छह तक रात्रि क‌र्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा रविवार को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। ऐसे में शक्तिपीठों में मंदिरों के द्वार भी अलग-अलग समय पर खुलेंगे। रात्रि क‌र्फ्यू के चलते मंदिरों के खुलने के समय में फेरबदल किया गया है। जबकि रविवार को मंदिर बाजार बंद रहेंगे पर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।

मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन श्रद्धालु सुबह सात से शाम साढ़े सात बजे तक कर सकेंगे। इसके बाद मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद रहेगा व तय समय पर खुलेगा। वहीं कांगड़ा में मां बज्रेश्वरी की पिडी के दर्शन श्रद्धालु सुबह छह से रात आठ बजे तक कर सकेंगे। इसके बाद मंदिर को दर्शन के लिए बंद कर दिया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं को कोविड-19 के तहत जारी दिशानिर्देश व नियमों का पालन करना होगा। मंदिर प्रशासन की ओर से भी इसकी व्यवस्था की गई है।

इसी तरह चामुंडा नंदिकेश्वर धार में भी श्रद्धालु सुबह सात से शाम सात बजे तक मां के दर्शन कर सकेंगे। इससे पूर्व मंदिर के कपाट सुबह छह बजे खोले जाते रहे हैं और शाम नौ बजे बंद किए जाते थे। मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि क‌र्फ्यू के चलते समय में बदलाव किया गया है। सामान्य हालात होने पर पूर्व निर्धारित समय पर ही मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) के तहत ही दर्शन करवाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी