कांगड़ा हलके की पंचायतों में विकास की गति को आगे नहीं बढ़ा पाए विधायक पवन काजल: सुरेंद्र काकू

पंचायत कच्छियारी की चार महिला मंडलों को पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने दस दस हजार के चैक बांटे। इस दौरान ग्रामीणों से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक ने की समस्याएं भी सुनी। 9 वर्ष के कार्यकाल में पंचायत कछियारी में विकास की गति को आगे नहीं बढ़ा पाए।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 09:00 AM (IST)
कांगड़ा हलके की पंचायतों में विकास की गति को आगे नहीं बढ़ा पाए विधायक पवन काजल: सुरेंद्र काकू
कच्छियारी की चार महिला मंडलों को पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने दस दस हजार के चैक बांटे।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। चलो गांव की ओर विकास यात्रा में पंचायत कच्छियारी की चार महिला मंडलों को पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने दस दस हजार के चैक बांटे। इस दौरान ग्रामीणों से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक ने की समस्याएं भी सुनी। चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि वर्तमान विधायक के 9 वर्ष के कार्यकाल में पंचायत कछियारी में विकास की गति को आगे नहीं बढ़ा पाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक को सरकार से दस सालो में 20 करोड़ रुपये विधायक निधि मिली लेकिन कछियारी के अंदर एक भी पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कच्छियारी के काले बट्टे में पानी पीने की स्कीम चलाई थी लेकिन इसका सुधार ना होने का कारण पीने के पानी का आज कल गर्मियों में गंभीर संकट बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक जनता की कोई सुनवाई नहीं करते जिससे पंचायतों की समस्याएं दस वर्ष के कार्यकाल में अभी भी बरकरार है। उन्होंने बताया कि पंचायतों में जो भी योजनाएं चल रही है वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सरकार की योजनाओं है जिनका सीधा लाभ पंचायत के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर की सरकार हिमाचल प्रदेश के हर गांव को एक नजर से दिखती है। सरकार प्रदेश के हर गांव के हर व्यक्ति को एक समान नजर से देखती है। इसी का परिणाम है कि पिछले कुछ माह में जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के हर विधानसभा क्षेत्र को उनकी जरूरत एवं मांग के हिसाब से दिल खाेकर विकास योजनाएं दी हैं। वहीं उन्होंने कांगड़ा के विधायक पवन काजल पर निशान साधते हुए ग्रामीणों से पूछा विधायक की कौन सी योजना है जिससे पंचायत के लोगों को कोई लाभ हुआ।

chat bot
आपका साथी