देश में आर्थिक मंदी से छिना लाखों का रोजगार : सुक्खू

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू ने भी उपचुनाव में अपनी चुनावी ताल ठोकी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:24 AM (IST)
देश में आर्थिक मंदी से छिना लाखों का रोजगार : सुक्खू
देश में आर्थिक मंदी से छिना लाखों का रोजगार : सुक्खू

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू ने देश में आर्थिक मंदी से बढ़ रही बेरोजगारी व आमजन को ही दिक्कत पर भाजपा को घेरा। कहा कि आर्थिक मंदी से निपटने के लिए केंद्र सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इतना ही नहीं, सरकार तो मंदी की स्थिति मानने को ही तैयार नहीं है। सुक्खू धर्मशाला की त्रिअंबला पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतनी नौकरियां तो 1930 और 2008 की आर्थिक मंदी के दौर में भी नहीं गई, जितनी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में आई मंदी में जा चुकी हैं। इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश सचिव अजय वर्मा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर भी मौजूद रहे। बाली का हाल जान उपचुनाव पर की चर्चा

स्वास्थ्य लाभ लेकर घर पहुंचे जीएस बाली के आवास पर सुखविदर सिंह सुक्खू ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान गुरकीरत सिंह कोटली सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। सभी ने बाली के स्वास्थ्य सहित उपचुनाव पर भी बात की।

chat bot
आपका साथी