पुलिस ने कब्जे में लिया ब्यूटी पार्लर संचालक का मोबाइल फोन

फॉलोअप संवाद सूत्र नगरोटा बगवां पंचरुखी निवासी टेंट संचालक विक्रम सिंह का नगरोटा बगवां

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:11 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:16 AM (IST)
पुलिस ने कब्जे में लिया ब्यूटी पार्लर 
संचालक का मोबाइल फोन
पुलिस ने कब्जे में लिया ब्यूटी पार्लर संचालक का मोबाइल फोन

फॉलोअप

संवाद सूत्र, नगरोटा बगवां : पंचरुखी निवासी टेंट संचालक विक्रम सिंह का नगरोटा बगवां में सीढि़यों से लटके मिले शव के मामले में पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस ने टेंट संचालक व मकान मालिक महिला के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उनकी कॉल डिटेल की तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया है। विक्रम सिंह के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। साथ ही इस प्रकरण को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है और इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई ऐसा तथ्य व सुबूत नहीं मिला है, जिससे कि यह मामला हत्या का लगे। फॉरेंसिक और बिसरे की रिपोर्ट इस घटना से पर्दा उठाएगी। जो बयान ब्यूटी पार्लर संचालक महिला ने दिए हैं, वे घटना से मेल खाते हैं या नहीं इसकी भी पड़ताल पुलिस कर रही है। महिला ने यह जरूर स्वीकारा है कि टेंट संचालक ने उसे फोन किया था। पुलिस तमाम साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है, लेकिन अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला के बयान कलमबद्ध किए हैं।

chat bot
आपका साथी