मनमर्जी से नहीं होंगी खेल प्रतियोगिताएं

खेल संघ अब मनमर्जी से खेल प्रतियोगिताएं नहीं करवा सकेंगे, प्रदेश सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए 45.43 करोड़ रुपये का बजट आवटित किया है।

By Edited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 10:20 AM (IST)
मनमर्जी से नहीं होंगी खेल प्रतियोगिताएं
मनमर्जी से नहीं होंगी खेल प्रतियोगिताएं

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में मौजूदा खेल संघ मनमर्जी से खेल प्रतियोगिताएं नहीं करवा सकेंगे। खेल संघों को प्रदेश सरकार की ओर से जारी खेल कैलेंडर के अनुसार राज्य व जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवानी होंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के खेल कैलेंडर 2018-19 को जारी किया। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में राज्य में वर्षभर विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है।

प्रदेश सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए 45.43 करोड़ रुपये का बजट आवटित किया है। उन्होंने विभाग की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान बनाए जाएंगे। राज्य में नौ नए मैदान तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। विभाग ने अभी तक राज्य में पंचायत स्तर पर 57 बहुद्देशीय स्टेडियमों और 3200 छोटे मैदानों का निर्माण किया है। इसके अतिरिक्त शिमला जिले के सरस्वतीनगर में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए एक करोड़ की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सोलन, किशनपुर, पालमपुर, घुमारवीं तथा बिलासपुर में इंडोर स्टेडियमों के निर्माण के प्रयास किए जा रहे हैं। सचिव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग दिनेश मल्होत्रा, निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल सीपी वर्मा, अतिरिक्त निदेशक सुमन रावत मेहता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी