Himachal Weather Update: प्रदेश में सर्दी की दस्‍तक, सुबह से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने दस्‍तक दे दी है। अल सुबह से कांगड़ा के धौलाधार पहाड़ों समेत कुल्‍लू मनाली व किन्‍नौर की चोटियों पर हिमपात हो रहा है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 07:52 AM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 09:57 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में सर्दी की दस्‍तक, सुबह से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
Himachal Weather Update: प्रदेश में सर्दी की दस्‍तक, सुबह से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने दस्‍तक दे दी है। अल सुबह से कांगड़ा के धौलाधार पहाड़ों समेत कुल्‍लू मनाली व किन्‍नौर की चोटियों पर हिमपात हो रहा है। बर्फबारी ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। निचले इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई थी। रविवार को बादल छाए रहने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन सोमवार को हो रही बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। जिला कुल्‍लू के रोहतांग दर्रे पर भारी बर्फबारी होने से कई वाहन फंस गए हैं, वाहनों में सैकड़ों के हिसाब में लोग हैं। लाहुल-स्‍पीति जिला में भी बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है।

रविवार को ही प्रदेश में कुछ स्थानों पर तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में अब लगभग सर्दी ने दस्‍तक दे दी है। लोग सुबह ही गरम वस्‍त्र डालकर घरों से निकल रहे हैं।

कहां कितना तापमान स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 12.8,22.6 सुंदरनगर, 13.9,27.8 भुंतर, 12.0,27.0 कल्पा, 6.0,20.3 ऊना, 18.4,30.8 केलांग, 2.4,15.6 कांगड़ा, 15.4,28.6 नाहन, 17.5,27.3 तापमान डिग्री सेल्सियस में

chat bot
आपका साथी