पवन राणा के समर्थन में आया डाक्‍टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, पढ़ें पूरा मामला

Jawalamukhi BJP Dispute भाजपा संगठन मंत्री के समर्थन में आए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए संगठन सबसे महत्वपूर्ण है। खासकर भाजपा संगठन के दम पर ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 10:53 AM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 10:53 AM (IST)
पवन राणा के समर्थन में आया डाक्‍टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, पढ़ें पूरा मामला
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच भाजपा संगठन मंत्री के समर्थन में आ गया है।

धर्मशाला, जेएनएन। भाजपा संगठन मंत्री के समर्थन में आए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए संगठन सबसे महत्वपूर्ण है। खासकर भाजपा संगठन के दम पर ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। संगठन मजबूत न हो तो सरकार बनाना भी मुश्किल काम है। इसलिए भाजपा ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया, जिसका परिणाम आज सबके सामने हैं। शर्मा ने कहा कि मजबूत संगठन के दम पर भाजपा ने केंद्र में लगातार दूसरी बार बहुमत से सरकार बनाई और विभिन्न प्रदेशों में भी मजबूत सरकारें काम कर रही हैं। कुलदीप शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बारे में बात करें तो यहां संगठन महामंत्री पवन राणा ने अपने संपूर्ण कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किया है।

राणा पर अारोप लगाना दुखदायी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र में जिस तरह से पवन राणा पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह दुखदायी हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलने वाले भाजपा संगठन के महामंत्री पर निराधार आरोप शर्मनाक भी हैं। जो व्यक्ति पूरे प्रदेश में अपने पद की गरिमा के अनुरूप बेहतरीन कार्य कर रहा है। उसका अपने ही क्षेत्र में तिरस्कार किया जाना बिल्कुल उचित नहीं है।

कार्यकर्ताओं के मनोबल पर पड़ेगा विपरीत असर

कुलदीप शर्मा ने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं के मनोबल पर विपरीत असर पड़ेगा। इसलिए वह प्रदेश भाजपा से भी आग्रह करते हैं कि संगठन मंत्री के खिलाफ की जा रही बेबुनियाद टिप्पणियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाए।

स्वार्थ पूर्ति के लिए संगठन मंत्री पर टिप्पणियां करने वाले हो बेनकाव

कुलदीप शर्मा ने कहा कि पार्टी को उन लोगों को बेनकाब करना चाहिए जो अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए संगठन मंत्री को बदनाम कर रहे हैं। संगठन मंत्री पर आरोप लगाना संगठन पर आरोप लगाने समान है और ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन मंत्री पवन राणा ने प्रदेश में अपने कार्य के दम पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है और शायद उनकी यही लोकप्रियता कुछ लोगों को रास नहीं आ रही। इसलिए वह चंद लोग संगठन मंत्री पवन राणा के खिलाफ आधारहीन ब्यानबाजी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी