HPBOSE 12th Result : न्यायाधीश बन देश सेवा करना चाहती है शुभांगिनी

HPBOSE 12th Result गोपालपुर की शुभांगिनी ने जमा दो विज्ञान संकाय में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 03:58 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 03:33 PM (IST)
HPBOSE 12th Result : न्यायाधीश बन देश सेवा करना चाहती है शुभांगिनी
HPBOSE 12th Result : न्यायाधीश बन देश सेवा करना चाहती है शुभांगिनी
सरकाघाट, जेएनएन। जिला मंडी के गोपालपुर की शुभांगिनी ने जमा दो विज्ञान संकाय में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। शुभांगिनी का सपना न्यायाधीश बनकर देश सेवा करना है। इसके लिए वह अभी से तैयारी में जुट गई है। शुभांगिनी ऑल इंडिया कॉलेज ऑफ लॉ के लिए चंडीगढ़ में कोचिंग ले रही है। शुभांगीनी ने बताया, दसवीं में प्रदेश मेरिट में जगह बनाने के बाद ही उसने जमा दो में भी टॉपटेन में आने की ठान ली थी। इसके लिए कड़ी मेहनत की। जमा एक में भी स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।

वह स्कूल के बाद प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के बाद मां के साथ खाना बनाना उसे अच्छा लगता है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर ने बताया, शुभांगिनी शुरू से ही होनहार छात्रा रही है। वह खेलों के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेती रही है। स्कूल में प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगाई जाती हैं।

chat bot
आपका साथी