शाहपुर, रैत व द्रम्मण में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें

शाहपुर कोरोना महामारी के चलते व्यापार मंडल शाहपुर रैत व द्रमन ने बुधवार से दूकान खोलने का समय सुबह आठ से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया है वही सब्जी व् चाय की दूकाने सुबह सात बजे से खुलेंगी। यह निर्णय आज रैत में व्यापार मंडल शाहपुर रैत व द्रमन की हुई बैठक में लिया गया। जानकारी देते हुए व्यापर मंडल शाहपुर के अध्यक्ष जोगिन्द्र पॉल महाजन ने बताया कि वही सब्जी व् चाय की दूकाने सुबह सात बजे से खुलेंगी। उन्होने बताया कि कोरोना काल में सुरक्षा के चलते व्यापारियों ने दुकानें खोलने के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है । इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से मास्क पहनने शारीरिक दूरी बनाए रखने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 05:09 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 06:17 AM (IST)
शाहपुर, रैत व द्रम्मण में सुबह आठ 
से शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें
शाहपुर, रैत व द्रम्मण में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें

संवाद सूत्र, शाहपुर : कोरोना महामारी के चलते व्यापार मंडल शाहपुर, रैत व द्रम्मण ने सुबह आठ से सायं पांच बजे तक ही दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। सब्जी व चाय की दुकानें सुबह सात बजे से खुलेंगी। यह फैसला बुधवार को रैत में व्यापार मंडल शाहपुर, रैत व द्रम्मण की बैठक में लिया गया। व्यापार मंडल शाहपुर के अध्यक्ष जोगिंद्र पॉल महाजन ने बताया कि कोरोना काल में सुरक्षा के मद्देनजर व्यापारियों ने दुकानें खोलने के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है।

....................

ज्वालामुखी में सात से तीन बजे तक खुलेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान

संवाद सूत्र, सपड़ी : ज्वालामुखी व्यापार मंडल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर की दुकानों को चार जून से सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के प्रधान अनीश सूद ने लोगों का आह्वान किया है कि जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें।

chat bot
आपका साथी