बिंदल के ताजपोशी समारोह में शामिल नहीं हो पाए शांता

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर चुनाव सहमति से होता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 03:08 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 03:08 PM (IST)
बिंदल के ताजपोशी समारोह में शामिल नहीं हो पाए शांता
बिंदल के ताजपोशी समारोह में शामिल नहीं हो पाए शांता

जेएनएन, पालमपुर : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें मंडल, प्रदेश व देश तक का चुनाव सहमति से होता है। डॉ. राजीव बिदल को भी सहमति से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुना जा रहा है। शांता ने कहा कि वह किन्हीं कारणों से डॉ. बिंदल की ताजपोशी पर होने वाले समारोह में शिमला नहीं जा पाए। उन्होंने दूरभाष पर डॉ. राजीव बिदल को बधाई व शुभकानाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. बिदल अनुभवी भाजपा नेता हैं। सतपाल सत्ती ने लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व शानदार तरीके से संभाला है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में दो बार लोकसभा का चुनाव जीता और प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी। उन्होंने सत्ती को भी शानदार नेतृत्व के लिए बधाई दी। उन्होंने नए प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है।

उधर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ज्ञान ज्योति शिक्षा महाविद्यालय राजोल में कहा कि हर किसी को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ताउम्र लोगों के जीवन को सुधारने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोगों को कर्म का रास्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं व लोगों के स्वामी विवेकानंद के जीवन व उनके सिद्धांतों से रूबरू करवाया गया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में चिन्मय मिशन के उत्तरी जोन के प्रमुख स्वामी सुबोधानंद व विवेकानंद केंद्र दिल्ली प्रांत के संगठक मानस भट्टाचार्य, महाविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी व प्राचार्या विजेयता चौधरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी