संजीव बने भाजयुमो धर्मशाला मंडल के अध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) धर्मशाला मंडल ने अध्यक्ष पद पर अधि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 09:48 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 09:48 PM (IST)
संजीव बने भाजयुमो धर्मशाला मंडल के अध्यक्ष
संजीव बने भाजयुमो धर्मशाला मंडल के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) धर्मशाला मंडल ने अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता संजीव कुमार को नियुक्त करने के साथ कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसकी घोषणा शुक्रवार को भाजयुमो हिमाचल प्रदेश की ओर से की गई। भाजयुमो मंडल धर्मशाला में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मितुल शुक्ला, पुरुषोत्तम लाल, राजेश कुमार व सुनील वुटी को शामिल किया गया है। आदित्य पंडित व नितिन राव को महामंत्री बनाया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में गुलशन चौधरी, गगन बड़जात्या, राजेश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर रमन कुमार, सुशील कपूर, ऋतंभरा धीमान, रोहित चौधरी व नरेश राणा और आशीष शर्मा, रजत कुमार, राहुल सिंह, रविदर कुमार उर्फ अन्ना व सुमन पठानिया को सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर रजत दीवान, प्रवक्ता सौरभ ठाकुर व मुनीश शर्मा और दीपक भारद्वाज को सह प्रवक्ता, कबीर नैहरिया व अक्षय कुमार को मीडिया प्रभारी, मीनाक्षी धीमान व पंकज खत्री को कार्यालय सचिव, सागर व आकाश चौधरी को सोशल मीडिया प्रभारी व सह इंटरनेट मीडिया प्रभारी बनाया है। सलाहकार के रूप में चंद्र भारद्वाज, रमन शर्मा, कुलदीप, विनोद व नीरज भट्ट को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत कर दिया है।

chat bot
आपका साथी