टूरिज्म में करियर तलाशने गई हिमाचल की सहर बन गई पल-पल दिल के पास फिल्म की अभिनेत्री

कभी टू्रिज्म में करियर तलाशने के लिए मुंबई पहुंची सहर बांबा की शुक्रवार को पहली फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज हो गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 02:00 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 02:00 PM (IST)
टूरिज्म में करियर तलाशने गई हिमाचल की सहर बन गई पल-पल दिल के पास फिल्म की अभिनेत्री
टूरिज्म में करियर तलाशने गई हिमाचल की सहर बन गई पल-पल दिल के पास फिल्म की अभिनेत्री

शिमला, जेएनएन। कभी टू्रिज्म में करियर तलाशने के लिए मुंबई पहुंची सहर बांबा की शुक्रवार को पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास ' रिलीज हो गई। सन्नी देओल के बेटे करण देओल के साथ डेब्यू करने वाली सहर के परिजनों ने सोचा नहीं था कि इतने बड़े अभिनेता के बेटे के साथ अभिनय कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी। बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए पिता सुनील बांबा ने बताया कि इसके लिए सहर ने दो साल तक लगातार मेहनत की है। इसके लिए देओल फैमिली ने भी पूरा सहयोग दिया।

आज उनकी बेटी को बाक्स ऑफिस पर देख सिर गर्व से ऊंचा हो गया। सुनील बांबा शिमला शहर में एक मशहूर रेस्तरां और अन्य दुकानों के मालिक हैं। सहर ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई शिमला के ताराहॉल स्कूल से की। दसवीं के बाद जमा दो की पढ़ाई सोलन के सनावर स्कूल की है। इसके बाद ही इन्हें मुंबई के जय ङ्क्षहद कॉलेज में टूरिज्म विषय में एडमिशन मिला। टूरिज्म फील्ड में करियर बनाने के लिए मेहनत कर सहर ने जनवरी 2017 में मुंबई में फ्रेश फेस कांटेस्ट में हिस्सा लिया। इससे पहले न तो सहर और न ही परिजनों ने इस बारे में कोई प्लान किया था। सहर इस कांटेस्ट को जीती और सुर्खियों में आ गई।

सहर के पिता सुनील बांबा ने 'दैनिक जागरण ' को बताया कि इस कांटेस्ट को जीतने के बाद ही सहर को ऑडिशन के लिए बुलाया गया। इसी दौरान देओल फैमिली अपनी फिल्म के लिए किसी फेस की तलाश कर रहा था। देओल फैमिली की ओर से सहर को ऑडिशन के लिए ऑफर किया। दो साल तक फिल्म की शूङ्क्षटग के दौरान सहर ने खूब पसीना बहाया। इसके परिणाम स्वरूप ही उनका पूरा परिवार मुबंई में शुक्रवार को फिल्म देख रहा था। इस दौरान उनके साथ करण देओल भी मौजूद रहे।

दस दिन से परिवार मुंबई में

सुनील बांबा ने बताया कि वे दस दिन से मुंबई में हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद पूरा परिवार खुश है। उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास भी है कि उनकी बेटी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस में सफल रहेगी। चार दिन बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शिमला लौट रहे हैं। सहर फिलहाल मुंबई में ही रुकेंगी। वह कुछ दिन बाद शिमला लौटेंगी।

chat bot
आपका साथी