रोटरी क्लब ने भतल्ला और सेवा भारती ने खनियारा में बांटे कंबल

सेवा भारती ने खनियारा में विभाग प्रमुख महिंद्र और जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल जिला सचिव ओम प्रकाश व कोषाध्यक्ष जोगिंद्र की उपस्थिति में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। राज्यपाल के सानिध्य में रेड क्रास सोसायटी द्वारा सेवा भारती हिमाचल प्रदेश को 800 कंबल दिए गए।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 01:00 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 01:00 PM (IST)
रोटरी क्लब ने भतल्ला और सेवा भारती ने खनियारा में बांटे कंबल
रोटरी क्लब ने भतल्ला और सेवा भारती ने खनियारा में कंबल बांटे हैं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। सेवा भारती ने खनियारा में विभाग प्रमुख महिंद्र और जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला सचिव ओम प्रकाश व कोषाध्यक्ष जोगिंद्र की उपस्थिति में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। राज्यपाल के सानिध्य में रेड क्रास सोसायटी द्वारा सेवा भारती हिमाचल प्रदेश को 800 कंबल दिए गए। जिनको 26 स्थानों पर वितरित करने की योजना के तहत यह कार्यक्रम हुआ। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि सेवा भारती कई दशकों से देशभर में कार्य कर रही है। उसी प्रकार हिमाचल में भी पिछले लगभग तीन दशक से सेवा भारती निरंतर कार्यरत है।

इसके द्वारा हिमाचल भर में सिलाई केंद्र, संस्कार केंद्र, छात्रावास, अस्पतालों में बिस्तर व अन्य सुविधाएं, अग्नि कांड प्रभावित परिवारों को सहायता, रोगी वाहन, शव वाहन, समाज के निर्धन वर्ग में गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक सहायता, एक अस्पताल कुल्लू के घुड़दौड़ स्थान पर चलाया जा रहा है। इस प्रकार के अनेक कार्य सेवा भारती द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कंबल वितरण कार्यक्रम भी स्थान किया जा रहा है। सेवा भारती हिमाचल प्रदेश की प्रांत इकाई ने इसके लिए राज्यपाल व रेड क्रास सोसाइटी का हार्दिक धन्यवाद किया है।

वहीं दूसरी ओर शाहपुर विधान सभा के दुर्गम पंचायतों रावा व भतल्ला के खडीबेही और बलहड़ी गावों में रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्य सहायता सामग्री लेकर पहुंचे। इन स्थानों पर जुलाई मास में हुई वर्षा से लोगों के घरों व सामान को भूस्खलन से काफी नुकसान पहुंचा था। इस समय भयंकर ठंड में इन प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए रोटरी क्लब शाहपुर ने इक्कीस कंबल और कपड़े वितरित किए। इनमें बलहड़ी व कुट्ट केंद्र परिवार व खडीबेही के सोलह परिवारों को सहायता सामग्री वितरित की। रोटरी क्लब अध्यख सीएल डोगरा की अध्यक्षता में पहुंचे दल में सचिव अश्विनी धीमान, कोषाध्यक्ष नरेश लगवाल, प्रोजेक्ट चैयरमैन सत्येंद्र गौतम, प्रदीप बलौरिया, अनूप बलौरिया, करनैल चौहान, भूपेंद्र सिंह परमार व पंच कुशला देवी पूर्ण सिंह, अशोक कुमार व ग्रामवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने रोटरी क्लब शाहपुर के इस कार्य के धन्यवाद जताया।

chat bot
आपका साथी