Rohtang Pass: बीआरओ ने वाहनों के लिए खोला रोहतांग दर्रा, बर्फीली हवाओं के बीच कल पार होंगी गाडि़यां

Rohtang Pass बीआरओ ने दिन रात काम करते हुए रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए खोल दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 27 Apr 2020 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2020 05:35 PM (IST)
Rohtang Pass: बीआरओ ने वाहनों के लिए खोला रोहतांग दर्रा, बर्फीली हवाओं के बीच कल पार होंगी गाडि़यां
Rohtang Pass: बीआरओ ने वाहनों के लिए खोला रोहतांग दर्रा, बर्फीली हवाओं के बीच कल पार होंगी गाडि़यां

मनाली, जागरण संवाददाता। कुल्लू व मनाली में घर जाने को तैयार बैठे लाहुलियों के लिए राहत की खबर है। बीआरओ ने दिन रात काम करते हुए रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए खोल दिया है। मंगलवार को कुल्लू मनाली से लाहुल जाने वाले वाहन सीधे रोहतांग पार कर सकेंगे।

बीआरओ की दिक्कत हालांकि कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीआरओ ने रोहतांग दर्रे के दोनों छोर जोड़ दिए थे लेकिन सोमवार को भी कोई वाहन आरपार नहीं हो पाया। आज देर शाम तक काम करते हुए बीआरओ ने यह कामयाबी हासिल की है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा आनन फानन में लाहुल भेजा गया ट्रक भी राहनीनाला के पास फंस गया है। यह भी मंगवालर को लाहुल जा सकेगा।

हिमखंड गिरने के साथ साथ बर्फ़ीली हवाएं भी लाहुलियों की राह में बाधा बन गई हैं। राहलाफाल, ब्यासनाला व राहनीनाला में बार बार गिर रहे हिमखंड ने बीआरओ की दिक्कत बढ़ा दी है। बीआरओ बार बार इन प्वाइंट से बर्फ हटा रहा है, जबकि बर्फ़ीली हवाएं व हिमखंड फिर से सड़क को अवरूद्ध कर रहा है।

सरकार के निर्देश और कृषि मंत्री डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय की पहल पर शनिवार को लाहुल के किसानों का एक जत्था रोहतांग दर्रा पैदल पार कर घर पहुंचा है। रविवार व सोमवार को रोहतांग दर्रे पर ताजा हिमापत और खराब मौसम के चलते लोगों की आवाजाही बंद रही।

मार्ग बहाली की कमान संभाले बीआरओ कमांडर कर्नल उमाशंकर ने बताया बर्फबारी के बावजूद बीआरओ के जवानों ने यह सफलता पाई है। उनकी कड़ी मेहनत के कारण कुल्लू मनाली से जाने वाले सभी वाहन सीधे लाहुल जा सकेंगे। उन्होंने बताया रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बहाल कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी