Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर परेशान कर सकता है मौसम, सफर के दौरान एहत‍ियात बरतने की जरूरत

Raksha Bandhan Weather रक्षाबंधन का महापर्व आज पूरे देश व प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मौसम कुछ परेशान जरूर करेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के आंधी चलने और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 08:26 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 08:26 AM (IST)
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर परेशान कर सकता है मौसम, सफर के दौरान एहत‍ियात बरतने की जरूरत
रक्षाबंधन का महापर्व आज पूरे देश व प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मौसम कुछ परेशान जरूर करेगा।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Raksha Bandhan Weather, रक्षाबंधन का महापर्व आज पूरे देश व प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मौसम कुछ परेशान जरूर करेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के आंधी चलने और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिला कांगड़ा में भी सुबह ही बादल छाए हैं तो कई जगहों पर बारिश भी हुई है। ऐसे में अपने भाइयों के घर जाने वाली बहनों को मौसम कुछ परेशान जरूर करेगा। मौसम के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सफर के दौरान एहतियात बरतने की जरूरत रहेगी। खासतौर पर बारिश के दौरान भूस्‍खलन संभावित क्षेत्रों में ज्‍यादा सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी।

यहां पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में बहनों के लिए निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया है। सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक महिलाएं एचआरटीसी की बस में यह सुविधा ले सकेंगी।  रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजारों में खरीददारी के चलते महिलाओं की भीड़ अधिक रही है। कुछ बहनें एक दिन पहले ही अपने भाई के घर पहुंच गई हैं तो ज्यादातर बहनें आज अपने भाई के घर के राखी बांधने के लिए जा रही हैं। ऐसे में सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल है और वाहनों की आवाजाही भी अधिक है।

शाम छह बजकर तीन मिनट तक है मुहूर्त

रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधने के लिए 22 अगस्त रविवार को शुभ समय सुबह पांच बजकर पचास मिनट से शाम छह बजकर तीन मिनट तक है। लेकिन रक्षाबंधन समय एक बजकर 44 मिनट से चार बजकर 23 मिनट तक उत्तम है। इस बार सावन पूर्णिमा को शुभ संयोग बन रहा है। पूर्णिमा घनिष्ठा नक्षत्र के साथ सोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है।

chat bot
आपका साथी