कृषि कानून के विरोध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की पदयात्रा का आज धर्मशाला में होगा समापन

कृषि कानून के विरोध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की 28 दिसंबर से चल रही पदायात्रा का आज दोपहर बाद धर्मशाला में समापन होगा। संगठन प्रदेशाध्यक्ष दीपक राठौर व संयोजक सुमित खन्ना के नेतृत्व में चल रही यह पदयात्रा वीरवार को नगरोटा बगवां पहुंची थी।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 08:32 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 08:32 AM (IST)
कृषि कानून के विरोध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की पदयात्रा का आज धर्मशाला में होगा समापन
आज यात्रा का समापन धर्मशाला में गांधी वाटिका में होगा।

धर्मशाला, जेएनएन। कृषि कानून के विरोध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की 28 दिसंबर से चल रही पदायात्रा का आज दोपहर बाद धर्मशाला में समापन होगा। संगठन प्रदेशाध्यक्ष दीपक राठौर व संयोजक सुमित खन्ना के नेतृत्व में चल रही यह पदयात्रा वीरवार को नगरोटा बगवां पहुंची थी। इससे पूर्व बुधवार को ये यात्रा पालमपुर तक पहुंची थी।

आज यात्रा का समापन धर्मशाला में गांधी वाटिका में होगा। इससे संगठन के सदस्य उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से प्रदेश राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेंगे। प्रदेशाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को जब-जब कमजोर करने का प्रयत्न किया गया है तब तब कांग्रेस का कार्यकर्ता आम जनता की हक की लड़ाई करने के लिए सड़कों पर उतरा है। किसान एवं बागवानों को ठगा जा रहा है एवं कृषि सुधार कानून को पारित करने के पीछे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की मंशा है।

किसान बचाओ पंचायती राज मजबूत बनाओ के बैनर तले इस जागरूकता पदयात्रा को आरंभ किया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अन्नदाता को मानसिक रूप से भी परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में किसी भी हद तक जाने को तैयार है। केंद्रीय मंत्रियों द्वारा किसानों के साथ की जा रही बातचीत में केवल मात्र आश्वासनों का झुनझुना ही थमाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

chat bot
आपका साथी