लाहुल स्पीति में बारिश व भूस्खलन से सड़कों पर यातायात प्रभावित

लाहुल स्पीति में बीते दो दिनों से मौसम खराब चल रहा है। दो दिन पहले लाहुल घाटी में हिमपात व बारिश हुई जिस कारण घाटी के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। जिला लाहुल स्पीति में बारिश व भूस्खलन के कारण आधा दर्जन सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 03:29 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 03:29 PM (IST)
लाहुल स्पीति में बारिश व भूस्खलन से सड़कों पर यातायात प्रभावित
लाहुल स्पीति में दो दिनों से मौसम खराब चल रहा है।

केलंग, जेएनएन। जिला लाहुल स्पीति में बीते दो दिनों से मौसम खराब चल रहा है। दो दिन पहले  लाहुल घाटी में  हिमपात व बारिश हुई जिस कारण घाटी के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। जिला लाहुल स्पीति में बारिश व भूस्खलन के कारण आधा दर्जन सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा सभी सड़कों को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेकिन भूस्खलन के कारण भारी चट्टाने व मलबा सड़कों पर आ गिरा है। जिसके चलते मंगलवार देर शाम तक की सड़कों के खुलने की संभावना बनी हुई है। जिला लाहुल स्पीति के लाहुल घाटी के उदयपुर से तिगरेट सड़क पर भी हिमस्खलन हुआ है जिसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है। इसके अलावा किशोरी त्रिलोकनाथ सड़क पर पहाड़ी से मलबा गिरा है और वहां पर भी पिछले सोमवार शाम से ही यातायात बंद पड़ा हुआ है। वहीं लोक निर्माण विभाग की मशीनरी भी सड़कों को बहाल करने में जुट गई है।

उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार शाम तक सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। डीसी लाहौल स्पीति पंकज राय ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बंद पड़ी सड़कें खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी