हिमाचल में आज से चलेंगी निजी बसें, हड़ताल खत्म

हिमाचल प्रदेश में निजी बस आपरेटरों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। बुधवार से निजी बसें सड़क पर चलेंगी। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश निजी बस आपरेटर संघ की परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर से शिमला में वार्ता हुई। इस वार्ता में संघ की अगुवाई अध्यक्ष राजेश पराशर ने की।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:40 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:40 PM (IST)
हिमाचल में आज से चलेंगी निजी बसें, हड़ताल खत्म
हिमाचल प्रदेश में निजी बस आपरेटरों की हड़ताल खत्म, बुधवार से चलेंगी बसें। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में निजी बस आपरेटरों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। बुधवार से निजी बसें सड़क पर चलेंगी। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश निजी बस आपरेटर संघ की परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर से शिमला में वार्ता हुई। इस वार्ता में संघ की अगुवाई अध्यक्ष राजेश पराशर ने की।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि पिछली मंत्रिमंडल बैठक में जो भी राहत दी गई थी ,उसका दायरा और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने जायज मांगों पर दोबारा विचार करने का आश्वासन दिया। संघ का ही एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव रमेश कमल की अगुवाई में शिमला के पीटरहाफ में केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला। उनके साथ संघ के पदाधिकारी ऊना से पवन ठाकुर, हमीरपुर से विजय ठाकुर भी शामिल थे। इस दौरान मंत्री ने निजी बस आपरेटरों की मांगों को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि आपरेटर भी उनके ही परिवार का हिस्सा हैं। संकट के समय सरकार इनके साथ खड़ी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि अब हड़ताल समाप्त हो गई है। सरकार से मिले आश्वासन के बाद ऐसा फैसला लिया गया है। बुधवार से आपरेटर बसें चलाएंगे और सरकार के दिशानिर्देश का पालन करेंगे।

गौरतलब है कि आपरेटर चार मई से हड़ताल पर चले गए थे। ये अपनी मांगें मनवाना चाह रहे थे। लेकिन सरकार ने यह नहीं मानी। इसके बाद सात मई को कोरोना कफ्र्यू लग गया था। इस कारण हड़ताल के कोई मायने नहीं रह गए थे। प्रदेश में अनलाक की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद बसें नहीं चला रहे थे। सारा दारोमदार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों पर आ गया था।

बस आपरेटर पथकर शुल्क में छूट के साथ अन्य रियायतें देने की मांग कर रहे थे। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इन्हें राहत देने के लिए फैसले लिए गए पर उन्होंने इसे राहत को अपर्याप्त माना। सोमवार व मंगलवार को प्रदेश में सरकारी बसें तो चलीं पर निजी बसों के पहिये थमे रहे।

chat bot
आपका साथी