हिमाचल पुलिस भर्ती: साक्षात्‍कार में नहीं होगा गोलमाल, प्रशासन ने किया यह अहम बदलाव; जानिए

हिमाचल पुलिस की ओर से 1063 पदों के लिए करवाई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम आने के बाद अब 30 सितंबर से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 10:55 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 03:42 PM (IST)
हिमाचल पुलिस भर्ती: साक्षात्‍कार में नहीं होगा गोलमाल, प्रशासन ने किया यह अहम बदलाव; जानिए
हिमाचल पुलिस भर्ती: साक्षात्‍कार में नहीं होगा गोलमाल, प्रशासन ने किया यह अहम बदलाव; जानिए

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल पुलिस की ओर से 1063 पदों के लिए करवाई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम आने के बाद अब 30 सितंबर से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय शिमला ने सभी जिलों की भर्ती कमेटियों के चेयरमैनों को निर्देश दिए हैं कि वे जिलों में टेस्ट शेड्यूल जारी कर दें। आइजी ट्रेनिंग हिमांशु मिश्र ने बताया साक्षात्कार 15 अंक का होगा और पहली बार टैबलेट की मदद से भर्ती कमेटी के सदस्य अंक दर्ज करेंगे। एक बार अंक दर्ज होने के बाद बदले नहीं जा सकेंगे। इंटरव्यू के लिए 12705 युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की है।

हिमाचल पुलिस भर्ती इस बार काफी विवादों में रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा में 11 अगस्त को कांगड़ा जिले के परीक्षा केंद्र में बड़ा गड़बड़झाला हुआ था। इसके आधार पर सरकार ने भर्ती परीक्षा रद कर दी। इस फर्जीवाड़े के तार कई राज्यों से जुड़े पाए गए। मामले में 30 के करीब आरोपित गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इसके बाद सितंबर में परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें नकल रोकने के लिए जैमर तक लगाए गए। अब साक्षात्‍कार का दौर शुरू हो रहा है। इसमें किसी तरह की चूक न हो, इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्‍तैद दिख रहा है।

chat bot
आपका साथी