खराब मौसम में नहीं उतरा विमान, दूसरा एयरपोर्ट पर ही हुआ खराब Kangra News

गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट में खराब मौसम की वजह से एयर इंडिया का विमान लैंड नहीं कर पाया।

By Edited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 09:19 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 09:37 AM (IST)
खराब मौसम में नहीं उतरा विमान, दूसरा एयरपोर्ट पर ही हुआ खराब Kangra News
खराब मौसम में नहीं उतरा विमान, दूसरा एयरपोर्ट पर ही हुआ खराब Kangra News

गगल, जेएनएन। कांगड़ा स्थित गगल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एयर इंडिया का विमान खराब मौसम के कारण लैंड नहीं कर पाया। वहीं दोपहर बाद एक अन्य विमान यहां पहुंचा लेकिन वह तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर पाया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एयर इंडिया का विमान दिल्ली से हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। यहां उतरते ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। एयरपोर्ट में मौजूद तकनीकी कर्मचारियों ने विमान की जांच की और दोबारा दिल्ली उड़ान भरने से मना कर दिया।

इसके कारण दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे विमान दिल्ली रवाना नहीं हो पाया। इससे पूर्व सुबह साढ़े आठ बजे एयर इंडिया का विमान खराब मौसम के चलते एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। विमान आसमान में ही चक्कर लगाता रहा और बाद में उसे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। एयर इंडिया के विमान में दिल्ली से 48 यात्री आने थे और 60 यात्री गगल से दिल्ली जाने थे। कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि खराब मौसम के चलते इन दिनों करीब सात बार उड़ानें बाधित हुई हैं।

chat bot
आपका साथी