बेसहारा लोगों का सहारा बना ज्वालामुखी का रेन बसेरा, बेघर लोगों को मिली छत

ज्वालामुखी में पुलिस थाने के नजदीक पहले जहां नगर परिषद का कार्यालय चल रहा था अब कार्यालय के यहां से नए भवन में शिफ्ट होने से फिर से रेन बसेरा बेसहारा लोगों के लिए सहारा बना गया है। बेसहारा लोगों को रेन बसेरा में ठहराया जा रहा है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 30 Dec 2021 12:12 PM (IST) Updated:Thu, 30 Dec 2021 12:12 PM (IST)
बेसहारा लोगों का सहारा बना ज्वालामुखी का रेन बसेरा, बेघर लोगों को मिली छत
नगर परिषद व पुलिस के सहयोग से बेसहारा लोगों को रेन बसेरा में ठहराया जा रहा है।

ज्वालामुखी, संवाद सहयोगी। कंपकपाती ठंड में बेसहारा लोग कभी फुटपाथ तो कभी दुकानों के बाहर अपनी रातें गुजारने को मजबूर होते हैं। इन लोगों के लिए अब राहत की खबर यह है की ज्वालामुखी में पुलिस थाने के नजदीक पहले जहां नगर परिषद का कार्यालय चल रहा था अब कार्यालय के यहां से नए भवन में शिफ्ट होने से फिर से रेन बसेरा बेसहारा लोगों के लिए सहारा बना गया है। नगर परिषद व पुलिस के सहयोग से शहर में घूम रहे बेसहारा लोगों को इकट्ठा करके इन लोगों को रेन बसेरा में ठहराया जा रहा है।

जहांपर इन बेसहारा लोगों के खाने का प्रबंध भी किया गया है। रेन बसेरे में किसी के बीमार होने की स्थिति में इन लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध होंगी। रात में यहां पर नगर परिषद का कर्मचारी तैनात होगा।

नगर परिषद प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने बताया की शहर में ऐसे लोगों को चिन्हित करके उन्हें यहां ठहराया जाएगा व उनका रिकार्ड मेंटेन किया जाएगा। उन्होंने कहा की जो बेसहारा लोग यहां रहेंगे। उनके लिए खाने व स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं यहां मिलेंगी। स्थानीय जनता ने नगर परिषद के इस ऐतिहासिक और समाजसेवी निर्णय की सराहना की है और कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है।

इससे पहले ऐसी मानवता कभी किसी ने नहीं दिखाई है। जिसके लिए नगर परिषद ज्वालामुखी बधाई के पात्र है। ज्वालामुखी के कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा प्रधान धर्मेंद्र शर्मा और उनकी नगर पार्षदों अधिकारियों कर्मचारियों की टीम को लोगों ने धन्यवाद किया है। नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ किया जा रहा है आसपास के क्षेत्र में भी जो ऐसे बेसहारा लोग होंगे उन्हें यहां पर स्थान भोजन आवास आदि की व्यवस्था हो सकती है।

chat bot
आपका साथी