परागपुर कांग्रेस ने बनाई लोस चुनाव पर रणनीति

अगामी लोकसभा चुनावों जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस मंडल परागपुर की महिला अध्यक्ष ममता कटवाल ने कार्यकर्ताओं से बैठक कर रणनीति बनाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 09:24 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 09:24 PM (IST)
परागपुर कांग्रेस ने बनाई लोस चुनाव पर रणनीति
परागपुर कांग्रेस ने बनाई लोस चुनाव पर रणनीति

डाडासीबा : लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस मंडल परागपुर की महिला अध्यक्ष ममता कटवाल ने कार्यकर्ताओं से बैठक कर रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मिले जनाधार ने साफ कर दिया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। केंद्र सरकार ने पांच वर्ष के कार्यकाल में देश की आम जनता को लूटा है। पेट्रो पदार्थो में बढ़ोतरी कर आम जनता को महंगाई के बोझ तले दबने को विवश कर दिया। प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। संसू

chat bot
आपका साथी