पुरूवाला कांशीपुर में 75 लाख की लागत से निर्मित होगा पंचायत भवन: सुखराम चौधरी

पुरूवाला कांशीपुर में 75 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत घर का शिलान्यास बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है तथा उनका सदैव प्रयास रहा है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 03:05 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 03:05 PM (IST)
पुरूवाला कांशीपुर में 75 लाख की लागत से निर्मित होगा पंचायत भवन: सुखराम चौधरी
पंचायत घर का शिलान्यास बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया।

नाहन,जागरण संवाददाता। पांवटा साहिब उपमंडल के पुरूवाला कांशीपुर में 75 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत घर का शिलान्यास बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है तथा उनका सदैव प्रयास रहा है। नाबार्ड के तहत 135 करोड़ के कार्य पांवटा विधान सभा में किए जाने हैं, जिसमें से अभी तक 80 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत करवा दी गई हैं। अन्य योजनाएं स्वीकृति हेतु भेजी गई हैं। इस क्षेत्र के लिए नाबार्ड की राशि से गाटापत्थर से झिंयूर बस्ती तक 2 करोड़ 61 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया गया है।

उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत संतोषगढ़ से फतेहपुर तक 8 करोड़ 30 लाख की स्वीकृति व अमरगढ़ से जोहड़ों, क्यारदा-जगतपुर-माजरा सडक निर्माण के लिए 5 करोड़ 37 लाख की स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिस पर शीघ्र कार्य आरंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बद्रीपुर से जामनीवाला गुलाबगढ, परदुनी रोड के जीर्णाेद्धार के लिए 32 करोड़ 65 लाख तथा कीरतपुर से टोका पुल के लिए 10 करोड़ व बल्लू वाला से कुंडियो पुल के लिए 19 करोड़ 50 लाख की राशि नाबार्ड के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु भेजी गई है जोकि शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगी। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री ने ग्राम पंचायत शिवपुर में लोगो की समस्याएं सुनी। जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा शेष संबंधित विभागों को निपटारे के लिए प्रेषित की गई।

इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) विवेक महाजन, प्रधान पुरुवाला सुषमा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चौधरी, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, शमशेर अली, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक पूर्व प्रधान कमल चौधरी, पूर्व प्रधान बलजीत नागरा, प्रधान शिवपुर सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी