कांगड़ा बाईपास के पास झाडि़यों में मृत मिला नवजात, कपड़ों का बैग भी बरामद Kangra News

New born baby dead body recovered कांगड़ा बाईपास रोड पर एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 12:58 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 04:54 PM (IST)
कांगड़ा बाईपास के पास झाडि़यों में मृत मिला नवजात, कपड़ों का बैग भी बरामद Kangra News
कांगड़ा बाईपास के पास झाडि़यों में मृत मिला नवजात, कपड़ों का बैग भी बरामद Kangra News
dir="ltr" style="">कांगड़ा, जेएनएन। कांगड़ा बाईपास रोड पर एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत वीरवार सुबह कांगड़ा बाईपास से एक किलोमीटर की दूरी पर लुनिया बाबा मंदिर के रास्ते के पास घाट नामक स्थान पर झाड़ियों में एक नवजात का शव बरामद हुआ है। शव एक लड़के का है। मृत नवजात के बाजू पर स्टिचिंग प्लास्टर टेबल लगी हुई थी तथा साथ पड़े कपड़ों के बैग से ये प्रतीत हो रहा है कि उक्त नवजात का कहीं रात को ही जन्म हुआ है और उसके बाद नवजात को इधर सड़क किनारे झाड़ियों में छोड़ दिया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृत बच्चे को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार नजदीक के सभी नर्सिंग होम्स हॉस्पिटल से जानकारी जुटाई जाएगी कि यह बच्चा किसका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी