बरोट पहुंची एमटीबी हिमालया साइकिल रैली

शिमला के गाड़ा कुफर से 27 सितंबर को शुरू एमटीबीहिमालया साइकिल रैली वीरवार को बरोट में पहुंच गई। जबकि शुक्रवार को साइकिल रैली का ठहराव पालमपुर के कंडबाड़ी में होगा।

By Edited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 08:59 AM (IST)
बरोट पहुंची एमटीबी हिमालया साइकिल रैली
बरोट पहुंची एमटीबी हिमालया साइकिल रैली

जागरण टीम, बरोट/धर्मशाला। शिमला से 27 सितंबर को शुरू एमटीबी हिमालया साइकिल रैली वीरवार को बरोट में पहुंची। शुक्रवार को साइकिल रैली का ठहराव पालमपुर के कंडबाड़ी में होगा। रैली के प्रतिभागियों ने बरोट स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के खुले मैदान में वीरवार दोपहर का भोजन किया। रैली का नेतृत्व कर रहे नार्वे के थाम्स ने बताया कि रैली में 80 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। इसमें दो महिलाएं भारतीय हैं।

रैली शुक्रवार सुबह नौ बजे बरोट से रवाना होकर छोटा भंगाल के मुल्थान, बड़ा ग्रां, राजगुंधा व बिलिंग होकर कृषि विश्वविद्यालय मैदान में पहुंचेगी। छह अक्टूबर को जिया, जदरांगल, खनियारा होते हुए धर्मशाला में संपन्न होगी। दस दिवसीय रैली में 14 देशों के 80 साइकिल धावक 640 किलोमीटर का दुर्गम सफर तय करेंगे। रैली में सर्वश्रेष्ठ व प्रतिष्ठित साइकिल धावक एंडी शिवाल्ड, ओलेहम व जैसन इंग्लिश आदि शामिल हैं।

एमटीबी हिमालया साइकिल रैली का समापन पर छह अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजक मोहित सूद ने बताया कि शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

chat bot
आपका साथी