ज्वालामुखी में सुनियोजित तरीके से होंगे विकास कार्य : धवाला

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : विधायक रमेश धवाला ने कहा है कि ज्वालामुखी हलके का विकास सुनिया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 09:51 PM (IST)
ज्वालामुखी में सुनियोजित तरीके 
से होंगे विकास कार्य : धवाला
ज्वालामुखी में सुनियोजित तरीके से होंगे विकास कार्य : धवाला

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : विधायक रमेश धवाला ने कहा है कि ज्वालामुखी हलके का विकास सुनियोजित तरीके से किया जाएगा। आरोप लगाया कि काग्रेस ने जनता से धोखा किया है। पूर्व काग्रेस सरकार के शासन में बिना बजट के केवल शिलान्यास ही हुए हैं। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारमुक्त व भयमुक्त शासन जनता को देगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा। माफियाराज का सफाया किया जाएगा। विधायक बुधवार को ज्वालामुखी में समस्याएं सुन रहे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश की जनता को ईमानदार व आम आदमी की सरकार दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि वे ईमानदारी से कार्य करें। कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। चंगर क्षेत्र में विकास की गति बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता चमन पुंडीर, विमल चौधरी, कमल हमीरपुरी, मास्टर राम स्वरूप शर्मा, विजय मैहता, जोगिन्द्र सिंह, केहर सिंह, देवराज, राजू, सुभाष चंद, देसराज, प्रकाश चंद व मान चंद सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी