मंत्रियों को साथ चाहिएं पसंद के अधिकारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डीसी भी बदलेंगे

Ministers Choice for Officer इस हफ्ते बड़ा फेरबदल हो सकता है। तीनों नए मंत्रियों के साथ पुराने भी अपने साथ पसंदीदा अधिकारी चाहते हैं ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 09:12 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 09:12 AM (IST)
मंत्रियों को साथ चाहिएं पसंद के अधिकारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डीसी भी बदलेंगे
मंत्रियों को साथ चाहिएं पसंद के अधिकारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डीसी भी बदलेंगे

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में इस हफ्ते बड़ा फेरबदल हो सकता है। तीनों नए मंत्रियों के साथ पुराने भी अपने साथ पसंदीदा अधिकारी चाहते हैं, ताकि विभागों में विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निचले क्षेत्र के दौरे से लौटने के बाद प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। पसंद के अधिकारियों को लेकर आला अधिकारियों को मंत्रियों के फोन आ रहे हैं। कार्मिक विभाग की ओर से तबादलों का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। वन मंत्री राकेश पठानिया व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विभागों को रफ्तार देने के लिए उपयुक्त अधिकारी देने के मामले में मुख्यमंत्री से भी चर्चा की है। जिन मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं, उनकी भी अधिकारियों को लेकर विशेष पसंद रहेगी।

तीन दिन पहले आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त डॉ. अजय शर्मा को राज्य सचिवालय में आयुर्वेद एवं युवा सेवाएं खेल विभाग का सचिव नियुक्त किया है। तीन महीने पहले नगर नियोजन विभाग में निदेशक नियुक्त रोहन चंद ठाकुर को आबकारी एवं कराधान विभाग का आयुक्त लगाया गया है। सरकार के मंत्रियों की पसंद में अमिताभ अवस्थी, राकेश कंवर, डॉ. एसएस गुलेरिया, कैप्टन जेएम पठानिया के नाम शामिल हैं।

बदले जा सकते हैं उपायुक्त भी

सरकार शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप व किन्नौर के उपायुक्त गोपाल चंद को बदल सकती है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से दोनों आइएएस अफसर उपायुक्त की कुर्सी पर बैठे हैं। सरकार जिला उपायुक्तों को बदलने में मंत्रियों की पसंद का भी ध्यान रखेगी।

chat bot
आपका साथी