बिक्रम ठाकुर ने सदानंद गौड़ा व अनुराग से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के उद्योग तकनीकी शिक्षा तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर ने बुधवार को प्रदेश से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर दिल्ली में रसायन और उर्वरक विभाग के केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा से मुलाकात की। इन्वेस्टर मीट को लेकर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर की केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 06:40 AM (IST)
बिक्रम ठाकुर ने सदानंद गौड़ा व अनुराग से की मुलाकात
बिक्रम ठाकुर ने सदानंद गौड़ा व अनुराग से की मुलाकात

संवाद सूत्र, जसवां परागपुर : उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बुधवार को दिल्ली में रसायन और  उर्वरक विभाग के केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा से मुलाकात की। इन्वेस्टर मीट को लेकर उद्योग मंत्री की केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। प्रदेश के मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी के बाद उद्योग मंत्री ने सदानंद गौड़ा से मुलाकात करने के बाद वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की तथा इन्वेस्टर मीट के बारे में जानकारी दी। बिक्रम ठाकुर का पहली नवंबर को जसवां परागपुर  का दौरा तय है । इसी  दिन 11 बजे डाडासीबा वन विश्राम गृह में मुख्यमंत्री राहत कोष तथा विधायक निधि से पात्र व्यक्तियों को सहायता अनुदान राशि वितरित करेंगे।

chat bot
आपका साथी