नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए चार मैदान में

नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला में नामांकन वापस लेने की तिथि शनिवार को दोपहर तीन बजे तक रखी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:36 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:36 PM (IST)
नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए चार मैदान में
नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए चार मैदान में

संवाद सहयोगी, बैजनाथ : नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चार उम्मीदवार में हैं। शनिवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है। अध्यक्ष पद पर पार्षद रुचि कपूर व कांता देवी में सीधा मुकाबला होगा। जबकि उपाध्यक्ष पद पर पार्षद अनीता सूद व आशा देवी मैदान में डटी हुई हैं। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की रिक्त हुई कुर्सी के लिए 19 सितंबर को नामांकन हुआ था। इसमें चारों प्रत्याशियों ने दावा जताया है। 27 सितंबर को चुनाव होंगे। कार्यवाहक प्रशासक एवं तहसीलदार विचित्र ¨सह ने बताया कि नामांकन वापस लेने के लिए प्रत्याशियों को शनिवार दोपहर तीन बजे तक का समय दिया गया था। लेकिन किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है।

chat bot
आपका साथी