शहीद सिपाही बरडू राम की प्रतिमा का अनावरण

1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद उपमंडल पालमपुर के निकटवर्ती गांव द्रमन के सलड़ी निवासी सिपाही बरडू राम की याद में पैतृक गांव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 10:34 PM (IST)
शहीद सिपाही बरडू राम की प्रतिमा का अनावरण
शहीद सिपाही बरडू राम की प्रतिमा का अनावरण

संवाद सहयोगी, पालमपुर : 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद उपमंडल पालमपुर के निकटवर्ती गांव द्रमन के सलड़ी निवासी सिपाही बरडू राम की याद में पैतृक गांव में स्थापित शहीद की प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया गया। सैनिक लीग अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया ने शांति नगर (सलड़ी) में बनाई इस प्रतिमा के अनावरण उपरांत कहा कि इसका उद्देश्य देश के युवाओं में देश भक्ति का जज्बा पैदा करना और देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान देने वाले वीरों को सदियों तक याद रखना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहीद वाटिका को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिक के योगदान के चलते ही देश की स्वतंत्रता और अखंडता बरकरार है। गुलेरिया ने कहा कि इस प्रतिमा के लिए शांतिनगर सुधार सभा, भूतपूर्व सैनिक संगठन भौरा, द्रमन साई सेवा समिति का भी अहम योगदान रहा। इस मौके पर संतोष कटोच, किशोरी लाल, विधि चंद, बलबीर सिंह, कुशल, हरनाम, नेरश पटियाल, उत्तम चंद, बलवंत संह, वकील सिंह, ध्रुव चंद, मनोहर लाल, प्रधान चंद, मोहिद्र कटोच, भीखम चंद व प्यार चंद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी