Himachal Coronavirus Update: तीसरे दिन धीमी पड़ी रफ्तार, प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 16 मामले

Himachal Coronavirus News Live Update हिमाचल प्रदेश में अन्य राज्यों से लौटे लोगों ने कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एकाएक बढ़ा दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 08:13 AM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 10:11 PM (IST)
Himachal Coronavirus Update: तीसरे दिन धीमी पड़ी रफ्तार, प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 16 मामले
Himachal Coronavirus Update: तीसरे दिन धीमी पड़ी रफ्तार, प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 16 मामले

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार शुक्रवार को कुछ धीमी पड़ी है। शुक्रवार देर रात दस बजे तक जांचे गए 1615 सैंपल में से 842 की रिपोर्ट नेगेटिव रही है जबकि 771 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज लिए इन सैंपल में से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा बुधवार व वीरवार के बाकी बचे सैंपल में से 13 लोग संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों के कुल 16 मामले सामने आए हैं।

हमीरपुर जिला में 14 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 60 हो गया है। हिमाचल प्रदेश में अन्य राज्यों से लौटे लोगों ने कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एकाएक बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: मुंबई से लौटा थुरल का युवक कोरोना पॉजिटिव, एक अन्य व्यक्ति के साथ 18 मई को पहुंचा है कांगड़ा

यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के चार सदस्य और 78 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित, हमीरपुर में 60 पहुंचा आंकड़ा

जिला सोलन के औद्याेगिक क्षेत्र बरोटीबाला की मंधाला पंचायत की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला की रिपोर्ट पंचकूला में पॉजिटिव पाई गई है। लेकिन उसका घर आना जाना रहा है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पर पहुंची है व परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 169 पर पहुंच गया है। 106 सक्रिय मामले और 55 स्वस्थ हुए हैं।

खासतौर पर रेड जोन मुंबई से लौटे लोगों ने प्रदेश में तेज गति से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा दिया है। प्रदेश में वीरवार को पांच व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं।  कोरोना के मामलों में हमीरपुर ने कांगड़ा को पछाड़ दिया है। हमीरपुर में अब 60 और कांगड़ा में  41 मामले हैं। प्रदेश में सबसे अधिक एक्टिव केस हमीरपुर में 55 और उसके बाद कांगड़ा में 30 हैं।

chat bot
आपका साथी