किसान मोर्चा हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी करेगा नियुक्त

संवाद सूत्र शाहपुर किसान मोर्चा मंडल शाहपुर की बैठक जोगिद्र कटोच की अध्यक्षता में शाहप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 09:21 PM (IST)
किसान मोर्चा हर बूथ पर 15 
किसान प्रहरी करेगा नियुक्त
किसान मोर्चा हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी करेगा नियुक्त

संवाद सूत्र, शाहपुर : किसान मोर्चा मंडल शाहपुर की बैठक जोगिद्र कटोच की अध्यक्षता में शाहपुर में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष मनजीत कुमार ने कहा कि किसान मोर्चा हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी नियुक्त करेगा।

बैठक में कृषि कानून पर भी चर्चा हुई। इस बिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हितों की सुरक्षा की गारंटी तय की गई है बिल से किसान अपनी उपज पूरे देश में कहीं भी बेच सकता है एवं कृषि विधायकों के पास होने से 70 साल बाद देश के किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी साथ में ही उनको अपनी उपज को इच्छा अनुसार मूल्य पर कहीं भी बेचने की आजादी भी मिलेगी। किसी क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आएगा खेती किसानी में निजी निवेश से तेजी से विकास होगा व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे कृषि से किसान की अर्थव्यवस्था मजबूत भी होगी।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा सड़क से संसद तक किसानों को जो भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है किसान मोर्चा जिला कांगड़ा उसका पूर्व जोर से विरोध करता है। हर बूथ पर कृषि विधेयक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान व कृषि विधायकों की सही जानकारी किसानों तक पहुंचे उसके लिए पत्रक वितरण भी करेगा। किसान मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान हर मंडल में 25 अक्टूबर तक किया जाएगा।

बैठक में मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रीतम चौधरी, मंडल महामंत्री नवीन ठाकुर, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल, सचिव केवल चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सदस्यों में जिगरी राम, इंदिरा देवी, धनीराम, संजीव धीमान, जगन्नाथ, चंदा सिंह, उत्तर चंद व सोहन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी