रियल्टी शो में दम दिखाएंगे कांगड़ा के तीन नौनिहाल

मनु गुरुंग तीनों बच्चों का चयन मुम्ई के लिए हुआ है। वहां पर होने वाले फाइनल मैच में जो बच्चा विजेता होगा उसे आगे फिल्म में काम करने का मौका भी मिलेगा। गलैक्सी डांस अकादमी बैजनाथ के एमडी नीलम सूद ने बताया कि तीनों बच्चों ने आडिशन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 09:59 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 09:59 AM (IST)
रियल्टी शो में दम दिखाएंगे 
कांगड़ा के तीन नौनिहाल
रियल्टी शो में दम दिखाएंगे कांगड़ा के तीन नौनिहाल

संवाद सहयोगी, बैजनाथ : सोनी मराठी चैनल पर प्रसारित किए जा रहे रियल्टी शो फेवरेट डांसर के फाइनल में भाग लेने के लिए बैजनाथ के तीन बच्चे मुंबई जाएंगे। इनका चयन फाइनल के लिए हुआ है। फाइनल में विजेता बच्चे को फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। रियल्टी शो फेवरेट डांसर के लिए पहला राउंड सुंदरनगर तो तीसरा नगरोटा बगवां में हुआ था। यहां तीन बच्चों अनाहिता सूद, शगुन बंटा व उपा का चयन मुंबई के लिए हुआ है। फाइनल में जो बच्चा विजेता होगा उसे फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। गलैक्सी डांस अकादमी बैजनाथ की एमडी नीलम सूद ने बताया कि तीनों बच्चों ने ऑडिशन और उसके बाद हुई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है और इसके आधार पर ही इनका चयन मुंबई के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि अनाहिता, शगुन व उपा का डांस में काफी रुचि है।

chat bot
आपका साथी