JP Nadda Himachal Tour: जेपी नड्डा और जयराम ठाकुर में हुई राजनीतिक चर्चा, उपचुनाव पर भी मंथन

JP Nadda Himachal Tour भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार सुबह हिमाचल के दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका बिलासपुर के लुहणू मैदान में स्‍वागत किया। इस दौरान पार्टी के राज्‍य अध्‍यक्ष व अन्‍य कई नेता भी मौजूद थे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 09:27 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 03:34 PM (IST)
JP Nadda Himachal Tour: जेपी नड्डा और जयराम ठाकुर में हुई राजनीतिक चर्चा, उपचुनाव पर भी मंथन
जेपी नड्डा और मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच प्रदेश के हालात पर चर्चा हुई।

बिलासपुर, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार सुबह हिमाचल के दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका बिलासपुर के लुहणू मैदान में स्‍वागत किया। इस दौरान पार्टी के राज्‍य अध्‍यक्ष व अन्‍य कई नेता भी मौजूद थे। मुख्‍यमंत्री स्वयं एक घंटा पहले बिलासपुर पहुंच गए। जेपी नड्डा व मुख्‍यमंत्री सहित पार्टी नेताओं के बीच विश्राम गृह में राजनीत‍िक चर्चा हुई। इस दौरान उपचुनाव पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा सीएम व पार्टी के राज्‍य अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने प्रदेश के हालात के बारे में बताया। उपचुनाव में पार्टी से टिकट के तलबगार भी जेपी नड्डा के पास हाजिरी लगाने पहुंचे। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता कृपाल परमार भी बिलासपुर पहुंचे थे।

प्रदेश व जिला के नेताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के घर जमावड़ा लग गया। साथ ही क्षेत्र के लोग उनसे मिलने यहां पहुंचे। जगत प्रकाश नड्डा ने यहां अपने समस्त परिवार के साथ पार्टी नेताओं के साथ मिले। शाम तक नड्डा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे और शाम को परिवार मिलन समारोह रखा गया है। जेपी नड्डा के पिता नारायण लाल दत्त का आज 98वां जन्‍मदिन है। इस दौरान शाम को कार्यक्रम रखा गया है।

मुख्यमंत्री सुबह हेलिकॉप्‍टर से बिलासपुर के लुहणु मैदान पहुंचे। करीब दस बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हेलिकाप्टर दिल्ली से सीधा लुहणु मैदान में उतरा। इस दौरान भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री व संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जम्वाल सहित जिला के सभी विधायक व नेतागण मौजूद रहे।

वहीं प्रदेश भाजपा के मुखिया सुरेश कश्यप शनिवार देर शाम ही बिलासपुर पहुंच चुके थे। जिला भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी एक दिन पूर्व शनिवार को बिलासपुर में कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारी पर चर्चा की और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई थी।

भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने बताया कि विश्रामगृह में सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बाद वह कंदरौर व घुमारवीं में एक सादे समारोह में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर के समय मुख्यमंत्री कुल्लू के लिए रवाना होंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने निवास स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे।

chat bot
आपका साथी