Himachal Weather Update: प्रदेश में करवट बदल सकता है मौसम, आज कुछ जगह हिमपात की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर से मौसम करवट बदल सकता है। शनिवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। मौसम विशेषज्ञों ने आज कुछ ऊंचे स्थानों में बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि बाकी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 08:58 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में करवट बदल सकता है मौसम, आज कुछ जगह हिमपात की संभावना
हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर से मौसम करवट बदल सकता है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर से मौसम करवट बदल सकता है। शनिवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। मौसम विशेषज्ञों ने आज कुछ ऊंचे स्थानों में बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि बाकी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी क्षेत्र में एक या दो जगह पर हल्का हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी। प्रदेश में वीरवार की अपेक्षा शुक्रवार को सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। विभाग ने 18 फरवरी तक मौसम के साफ रहने और धूप के खिले रहने की संभावना जताई है।

वहीं शुक्रवार को कई स्थानों पर बादलों के छाए रहने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। शिमला की अपेक्षा ऊना और अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान कम रहा।

कहां कितना तापमान स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 7.2, 16.5 सुंदरनगर, 4.7, 23.6 भुंतर, 3.8, 24.5 कल्पा, 0.4, 13.6 धर्मशाला, 7.2, 17.8 ऊना, 6.5, 26.8 नाहन, 10.4, 19.7 केलंग, -5.9, 4.2 सोलन, 4.1, 23.0

chat bot
आपका साथी