Himachal Weather: हिमाचल में आज बारिश के पूरे आसार, कल पहुंचेगा मानसून, दो दिन 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश के पूरे आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने भी आज से बारिश की संभावना जताई है। सोमवार सुबह की शुरुआत आसमान में काले घने बादलों के साथ हुई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 08:06 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 08:06 AM (IST)
Himachal Weather: हिमाचल में आज बारिश के पूरे आसार, कल पहुंचेगा मानसून, दो दिन 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश के आसार हैं।

शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Forecast, हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने भी आज से बारिश की संभावना जताई है। सोमवार सुबह की शुरुआत आसमान में काले घने बादलों के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी चलने के साथ वर्षा होगी। 29 व 30 जून को लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने के साथ भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 28 जून को मानसून पहुंच जाएगा। पांच दिन प्रदेशभर में वर्षा होने की संभावना है।

बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद है। प्रदेश के पर्यटन स्‍थलों में मौसम और सुहावना हो जाएगा। अभी हजारों की संख्‍या में रोजाना पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं। मानसून का इंतजार भी खत्‍म होने वाला है। ऐसे में किसानों को भी राहत मिलेगी। मानसून की दस्‍तक के साथ किसान खेतों का रुख कर देंगे। रविवार को शिमला सहित कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। नाहन में पांच व पांवटा साहिब में तीन मिलीमीटर वर्षा हुई। रविवार को वर्षा होने से अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 15.1, 25.4 सुंदरनगर, 17.6, 34.5 भुंतर, 16.1, 34.0 कल्पा, 8.3, 27.0 धर्मशाला, 17.2, 32.0 ऊना, 18.2, 37.6 नाहन, 23.5, 33.5 केलंग, 6.1, 25.9 सोलन, 16.7, 31.6

chat bot
आपका साथी