हिमाचल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता 18 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे, चौड़ा मैदान में होगी जनसभा

Himachal Youth Congress Protest हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस 18 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। युवा कांग्रेस पहले चौड़ा मैदान शिमला में जनसभा करेगी। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरु प्रदेश प्रभारी अमनप्रीत सिंह लाली के साथ प्रदेशभर से पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 09:43 AM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 09:43 AM (IST)
हिमाचल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता 18 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे, चौड़ा मैदान में होगी जनसभा
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस 18 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी।

शिमला, जेएनएन। Himachal Youth Congress Protest, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस 18 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। युवा कांग्रेस पहले चौड़ा मैदान शिमला में जनसभा करेगी। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरु, प्रदेश प्रभारी अमनप्रीत सिंह लाली के साथ प्रदेशभर से पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने कहा कि देश व प्रदेश में जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। डीजल व पेट्रोल के साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत काफी कम है।

इसी तरह देश और प्रदेश में बेरोजगारों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार ने युवाओं से प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन आज देश में बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में ही बेरोजगारों को आकड़ा 15 लाख पार कर चुका है। इन सभी मुद्दों पर यह घेराव होगा।

chat bot
आपका साथी