Himachal Weather Update: दस जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट, रोहतांग की पहाड़ियाें पर हिमपात

Himachal Weather Update प्रदेश के अधिकांश भागों पर बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2020 09:00 AM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2020 09:00 AM (IST)
Himachal Weather Update: दस जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट, रोहतांग की पहाड़ियाें पर हिमपात
Himachal Weather Update: दस जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट, रोहतांग की पहाड़ियाें पर हिमपात

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी से कुछ स्थानों पर बुधवार को लोगों को राहत मिली। प्रदेश के चार जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर व कुल्लू जिले में कुछ स्थानों पर बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं लाहुल को कुल्लू से जोड़ने वाले रोहतांग दर्रा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है।

मौसम विभाग ने 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों पर बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर और लाहुल-स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकांश भागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में मार्च में लगातार बर्फबारी के बाद अप्रैल में भी पहाड़ फाहों से सराबोर हो रहे हैं। बर्फबारी का क्रम जारी रहने से बीआरओ की रोहतांग मार्ग की बहाली का कार्य प्रभावित हुआ है। बुधवार सुबह धूप खिली, लेकिन शाम होते ही रोहतांग दर्रा सहित सीबी रेंज और धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी शुरू हो गई।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि शुक्रवार व शनिवार को राज्य में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। जनजातीय केलंग में बुधवार को सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 38 डिग्री रहा।

उधर, रोहतांग दर्रा की तरफ बसों की आवाजाही के लिए किया गया ट्रायल फेल होे गया है। इस कारण अब लाहुल जाने वाले लोगों को अभी औैर इंतजार करना पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी