चिंतपूर्णी क्षेत्र में नाबालिग लड़की चार दिन से लापता, मां ने थाने पहुंचकर करवाई शिकायत दर्ज, जताया यह शक

Minor Girl Missing जिला ऊना के चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की अचानक घर से लापता हो गई। चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्‍वजनों ने थाने पहुंचकर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 11:53 AM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 11:53 AM (IST)
चिंतपूर्णी क्षेत्र में नाबालिग लड़की चार दिन से लापता, मां ने थाने पहुंचकर करवाई शिकायत दर्ज, जताया यह शक
चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की अचानक घर से लापता हो गई।

भरवाईं, संजीव। Minor Girl Missing, जिला ऊना के चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की अचानक घर से लापता हो गई। चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्‍वजनों ने थाने पहुंचकर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। स्‍वजनों ने शक जताया है कि नाबालिग लड़की को कोई युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले को लेकर लड़की की मां ने चिंतपूर्णी थाने में शुक्रवार शाम को शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में दर्ज करवाया है कि 10 तारीख से उसकी लड़की घर से लापता है। उसने इसके लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश उसे ढूंढने में लगाई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। महिला ने किसी युवक पर शक के आधार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसको कहीं बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

वही पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी चिंतपूर्णी रोहिणी ठाकुर ने बताया महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई युवक बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस लड़की को ढूंढकर उसके स्‍वजनों के हवाले कर देगी।

chat bot
आपका साथी