हिमाचल मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल, दिल्‍ली दौरे के बाद मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्‍पष्‍ट की स्थिति‍, पढ़ें खबर

Himachal Pradesh Cabinet Reshuffled हिमाचल प्रदेश में पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के बाद फेरबदल तय माना जा रहा है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस संबंध में स्पष्‍ट कर दिया है। यानी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में नए चेहरे दिख सकते हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 01:31 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 03:07 PM (IST)
हिमाचल मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल, दिल्‍ली दौरे के बाद मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्‍पष्‍ट की स्थिति‍, पढ़ें खबर
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल तय है।

शिमला, राज्‍य ब्‍यूरो। Himachal Pradesh Cabinet Reshuffled, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल तय माना जा रहा है। प्रदेश में नवंबर या दिसंबर महीने में चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा हाईकमान मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है। कुछ मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है व कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। शनिवार को चंडीगढ़ रवाना होने से पहले शिमला में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस संबंध में बयान दिया है। मुख्‍यमंत्री ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं से इन्‍कार नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा हिमाचल मंत्रिमंडल में फ़ेरबदल की संभावनाएं हैं। अभी केंद्रीय नेतृत्व पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। इन चुनावों के बाद हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फ़ेरबदल की पूरी संभावना जताई जा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस तरह के कई विषयों पर चर्चा हुई है।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिन पहले दिल्‍ली दौरे पर गए थे, इस दौरान उनकी पार्टी हाईकमान के वरिष्‍ठ नेताओं से भी मुलाकात हुई है। इसके अलावा पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से भी जयराम ठाकुर की मंत्रणा हुई है। बताया जा रहा है पार्टी हाईकमान मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की मूड़ में है। हालांकि पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने तक पार्टी कोई निर्णय नहीं लेगी। चुनाव नतीजे आने के बाद हाईकमान इस संबंध में निर्णय लेगा।

यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर चंडीगढ़ दौरे पर, चुनावी वर्ष में भाजपा व संघ पदाधिक‍ारियों की अहम बैठक में शामिल होंगे

यह भी पढ़ें: कला और साहित्य के लिए चार शिखर सम्मान सहित हिमाचल की 30 हस्तियां सम्मानित, मुख्‍यमंत्री ने किए पुरस्‍कृत

chat bot
आपका साथी