साइबर क्राइम रोकने के लिए आइटी विभाग की मदद लेगी हिमाचल पुलिस, नेट‍बैंकिंग ठगी पर लगेगी लगाम

Cyber Crime Himachal प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम से हिमाचल पुलिस चिंतित हो गई है। अब पुलिस सूचना एवं प्रौद्योगिक विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाएगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 09:44 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 09:44 AM (IST)
साइबर क्राइम रोकने के लिए आइटी विभाग की मदद लेगी हिमाचल पुलिस,  नेट‍बैंकिंग ठगी पर लगेगी लगाम
साइबर क्राइम रोकने के लिए आइटी विभाग की मदद लेगी हिमाचल पुलिस, नेट‍बैंकिंग ठगी पर लगेगी लगाम

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम से हिमाचल पुलिस चिंतित हो गई है। अब पुलिस सूचना एवं प्रौद्योगिक विभाग (आइटी) के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाएगा। डीजीपी संजय कुंडू ने इस मामले को प्रधान सचिव के साथ प्रमुखता से उठाया है। कई विधायकों ने भी प्रभावी अभियान चलाए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने 10 जुलाई को विधानसभा की एक कमेटी में भी इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा था कि साइबर क्राइम के मामलों पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए।

अब नूरपुर में एक व्यक्ति से हुई 39 लाख 65 हजार की हालिया नेटबैंकिंग ठगी जैसी घटनाओं को रोकने के प्रयास होंगे। शातिर ठगों ने बैंक में असली खाताधारक का मोबाइल नंबर बदलवा दिया था। इससे वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी ठगों को जाता था। इस मामले की कांगड़ा जिले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

राज्‍यस्‍तरीय अभियान चलेगा

प्रदेश में साइबर फ्राॅड के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीजीपी ने इस मामले को आइटी विभाग के प्रधान सचिव के साथ भी प्रमुखता से उठाया है। जल्द ही राज्यस्तरीय अभियान चलाया जाएगा। -डॉ. खुशहाल शर्मा, एसपी कानून व्यवस्था।

अभियान से मिलेगी मदद

स्टेट साइबर थाना ने अपने स्तर पर लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है। अगर राज्यस्तरीय अभियान चला तो इससे हमें काफी मदद मिलेगी। मीडिया के माध्यम से एडवायजरी भी जारी की जाती है।  -नरवीर राठौर, एएसपी, साइबर क्राइम, सीआइडी।

chat bot
आपका साथी