पुलिस कांस्‍टेबल बनने के लिए धर्मशाला में दौड़े 1500 युवा Kangra News

जिला कांगड़ा में महिला व पुरुष कांस्टेबल सहित चालकों के 265 पदों की भर्ती के लिए ग्राउंड प्रक्रिया वीरवार सुबह से शुरू हुई।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 03:28 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 03:28 PM (IST)
पुलिस कांस्‍टेबल बनने के लिए धर्मशाला में दौड़े 1500 युवा Kangra News
पुलिस कांस्‍टेबल बनने के लिए धर्मशाला में दौड़े 1500 युवा Kangra News

धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा में महिला व पुरुष कांस्टेबल सहित चालकों के 265 पदों की भर्ती के लिए ग्राउंड प्रक्रिया वीरवार सुबह से शुरू हुई। भर्ती के पहले दिन उपमंडल नूरपुर समेत आसपास के 1500 युवाओं को बुलाया गया था। पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में सुबह छह बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन करीब 12 बजे तक तो नियमिम रूप से भर्ती प्रक्रिया चली रही, लेकिन इसके बाद बारिश शुरू हो गई और 3 तीन बजे तक ग्राउंड टेस्‍ट रोकना पड़ा।

265 पदों के लिए कांगड़ा के 24 हजार 700 युवाओं को कॉल लेटर जारी किए हैं। भर्ती प्रक्रिया 7 जुलाई तक पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में चलेगी। 265 पदों में से पुरुष वर्ग के 178 व महिला वर्ग के 52 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वहीं चालकों के 35 पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी