Himachal Panchayat Election: भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने किया गृह पंचायत में मतदान

JP Nadda Cast Vote भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को बिलासपुर की विजयपुर पंचायत में मतदान किया। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज के दूसरे चरण के चुनाव हो रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश की 1208 पंचायतों में मतदान हो रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 12:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 01:51 PM (IST)
Himachal Panchayat Election: भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने किया गृह पंचायत में मतदान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को बिलासपुर की विजयपुर पंचायत में मतदान किया।

बिलासपुर, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को बिलासपुर की विजयपुर पंचायत में मतदान किया। उन्‍होंने पत्‍नी मल्लिका नड्डा के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उन्‍होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय विजयपुर में बनाए गए पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस मौके पर जेपी नड्डा के भाई भूषण नड्डा भी उनके साथ मौजूद थे। जेपी नड्डा की पंचायत के प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्‍य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब जिला परिषद सदस्‍य व पंचायत समित‍ि सदस्‍य के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें जेपी नड्डा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दोपहर बाद उन्होंने वोट डालने के बाद स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और पुराने संस्मरण साझा किए। जेपी नड्डा सोमवार को ही अपने बीमार पिता का हाल-चाल जानने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी चंडीगढ़ से  हेलीकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर पहुंचे थे और उसके बाद उन्होंने एनआर अस्पताल जाकर पिता के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से परामर्श लिया। तत्पश्चात जेपी नड्डा अपने पिता एनएल नड्डा को लेकर घर आ गए थे। अब उनके पिता के स्वास्थ्य में सुधार है। जेपी नड्डा के बुधवार को  दिल्ली वापस लौटने का कार्यक्रम है। आज उन्होंने अपने परिवार के साथ जाकर विजयपुर स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया इसके बाद वे लौट कर घर चले गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज के दूसरे चरण के चुनाव हो रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश की 1208 पंचायतों में मतदान हो रहा है। 17 लाख से ज्‍यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुबह दस बजे तक 18.20 फीसद मतदान, देखिए जिलावार आंकड़ा

यह भी पढ़ें: Panchayat Election: जिला कांगड़ा में 16.60 फीसद मतदान, धर्मशाला में सर्वाधिक लोगों ने डाला वोट

chat bot
आपका साथी